Tuesday, June 3, 2025
Google search engine
Homeबॉलीवुडसैफ हमला केस में पश्चिम बंगाल से एक महिला अरेस्ट:आरोपी का सिम...

सैफ हमला केस में पश्चिम बंगाल से एक महिला अरेस्ट:आरोपी का सिम इसी के नाम रजिस्टर्ड; फडणवीस बोले- मीडिया कन्फ्यूजन क्रिएट कर रहा

सैफ पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से एक महिला को गिरफ्तार किया है। सूत्रों का कहना है कि जांच में पता चला है कि हमले के लिए मुंबई से गिरफ्तार किए गए आरोपी शरीफुल द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम महिला के नाम पर रजिस्टर्ड था।

मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंची। पश्चिम बंगाल पुलिस के सूत्र ने पीटीआई को बताया- “सैफ अली केस में मुंबई पुलिस ने नादिया जिले के छपरा से एक महिला को गिरफ्तार किया है। वे उसे मुंबई ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन कर सकते हैं।”

यह महिला सैफ केस में गिरफ्तार बांग्लादेशी शरीफुल इस्लाम को जानती थी।

पुलिस ने कहा, “शरीफुल ने उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी के पास भारत-बांग्लादेश सीमा के माध्यम से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और इस महिला के संपर्क में आया था। वह वास्तव में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अंदुलिया की निवासी है।”

फडणवीस बोले- जो बातें पुलिस ने बोली नहीं, वो दिखाई जा रहीं महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा- सैफ अली खान केस में जो बातें पुलिस ने कही भी नहीं, उन बातों को बताकर मीडिया कन्फ्यूजन क्रिएट कर रहा है। पुलिस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है जल्द ही इसका रिजल्ट भी सामने आ जाएगा।

QuoteImage

मैंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी कहा है कि आज या कल में मीडिया को केस की पूरी जानकारी दे दी जाए।QuoteImage

सैफ पर 15 जनवरी की देर रात हमला हुआ था। मुंबई पुलिस ने 22 जनवरी को फिंगरप्रिंट और अन्य सैंपल कलेक्ट करके CID की लैब में भेजे थे। हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट एक्टर के घर से लिए गए सैंपल से मैच नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस जांच पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

इससे पहले खबर आई थी कि पुलिस को आशंका है कि सैफ पर हुए हमले में एक से ज्यादा आरोपी शामिल हो सकते हैं।

25 जनवरी को पुलिस ने वो कपड़े भी जब्त कर लिए थे, जो सैफ ने हमले के समय पहने थे। फोरेंसिक टीम आरोपी के कपड़े और सैफ के कपड़ों में मिले ब्लड सैंपल की जांच कर रही है।

अब पढ़िए इस घटनाक्रम से जुड़े 5 बयान…

  • करीना कपूर (सैफ की पत्नी): सैफ ने महिलाओं और बच्चों को बचाने की कोशिश की। वे बीच में आए तो हमलावर जहांगीर (करीना-सैफ का छोटा बेटा) तक नहीं पहुंच पाया। उसने घर से कोई भी चीज नहीं चुराई। हमलावर बेहद आक्रामक था। उसने कई बार सैफ पर हमला किया। मैं हमले के बाद घबरा गई थी इसलिए करिश्मा मुझे अपने घर ले गई थीं।
  • अरियामा फिलिप (घर की मेड): बाथरूम के पास एक परछाई नजर आई थी। ऐसा लगा कि करीना शायद अपने छोटे बेटे को देखने आई होंगी, लेकिन तभी एक व्यक्ति दिखा। उसने मुंह पर उंगली रखकर चुन कराने की कोशिश की और करोड़ रुपए की मांग की। आवाज सुनकर सैफ अली खान बच्चों के कमरे में पहुंचे। सैफ को देखते ही आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।
  • भजन सिंह (ऑटो ड्राइवर): मैं रात में गाड़ी चला रहा था। सतगुरु बिल्डिंग के सामने से किसी ने आवाज लगाई। मैंने ऑटो गेट के पास रोका। खून से लथपथ एक आदमी गेट से बाहर निकला। शरीर के ऊपर के हिस्से में और पीठ पर गहरा जख्म था। गर्दन पर भी चोट लगी थी। मैंने तुरंत उसे रिक्शा में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया।
  • नितिन डांगे (अस्पताल के डॉक्टर): सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ अस्पताल के भीतर पैदल आए थे। उनके हाथ पर दो घाव थे। एक घाव गर्दन पर भी था, जिसकी प्लास्टिक सर्जरी हुई है।
  • महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे: आप मुंबई में बांग्लादेशियों को देखिए। वे सैफ के घर में घुस रहे हैं। पहले वे सड़क के किनारे खड़े रहते थे, अब उन्होंने घर में घुसना शुरू कर दिया है। हो सकता है कि वह उन्हें (सैफ अली खान) ले जाने आया हो। अच्छा है, कचरे को कहीं और ले जाना चाहिए। मैंने देखा, जब वे हॉस्पिटल से निकल रहे थे। मुझे शक है कि सैफ अली खान पर हमला हुआ या वे एक्टिंग कर रहे थे। वे पैदल जाते हुए डांस कर रहे थे।

सैफ के घर में दिखा शख्स और अरेस्ट आरोपी अलग:फोरेंसिक लैब का दावा- जो CCTV में दिखा वो पुलिस की गिरफ्त में नहीं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments